हिमाचल के पूर्व कांग्रेस MLA जगजीवन पाल को ‘BJP वर्कर’ ने जड़ा थप्पड़, हुई धक्का-मुक्की
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ( Kangra ) जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक और सीपीएस को थप्पड़ जड़ने का एक वीडियो सामने आया है. इस दौरान एक शख्स ने जगजीवन पाल (Jagjeevan Pal) को पहले तो एक तरफ से थप्पड़ जड़ा फिर धक्का दिया. घटना का वीडियो (Viral Video) सामने आने पर अब मामले ने तूल पकड़ा है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है. कांग्रेस का दावा है कि भाजपा वर्कर (BJP Worker) ने पूर्व विधायक से बदसलूकी की है. जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र का यह मामला है. सुलह की रड़ा पंचायत में पंचायत भवन का शिलान्यास हो रहा था. मौजूदा भाजपा विधायक और विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार शिलान्यास करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान और बाकी सदस्यों को शिलान्यास की जानकारी नहीं थी और इसी बात पर पूर्व CPS परमार का विरोध करने जा रहे थे. इससे पहले कि जगजीवन पाल शिलान्यास स्थल तक पहुंचते, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक ...