Posts

Image
HP Board 10वीं परिणाम 2019 LIVE अपडेट: परिणाम घोषित किए जाएंगे यहाँ से चेक करें HPBOSE class 10th Result 2019 LIVE अपडेट: कक्षा 12 का परिणाम जारी करने के बाद, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBoSE) आज 29 अप्रैल को कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम घोषित किया। इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षा में एक लाख 11 हजार 980 छात्र बैठे थे। इनमें 58 हजार 164 छात्र व 53 हजार 308 छात्राएं शामिल थी। इनमें 67319 छात्र पास हुए और 1240 अनुपस्थित थे। इस प्रकार रिजल्ट 60.79 फीसदी रहा। गीतांजलि पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अथर्व ठाकुर ने 98.71 फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे जांच कर सकते हैं आधिकारिक वेबसाइट –   hpbose.org   के माध्यम से परिणाम। आप यहाँ से भी चेक कर सकते है रिजल्ट   CLICK HERE पिछले साल, HPBOSE 10 वीं का परिणाम 3 मई को घोषित किया गया था और कुल पास प्रतिशत 66.15 प्रतिशत था।
Image
शन‍िवार को Diesel के दाम में 5 पैसे प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी जाने आपके शहर में क्या दाम ? नई द‍िल्‍ली: शनि‍वार को डीजल के दाम (diesel price) में 5 पैसे प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। जबकि दूसरी ओर पेट्रोल के दाम (petrol price) में स्‍थिरता देखने को म‍ि‍ली है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 72.91 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 66.14 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों (petrol pump) पर कीमतें समान हैं। जी हां देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंड‍ियन ऑयल कॉरपोरेशन लिम‍िटेड (indian oil corporation limited) के मुताब‍िक पेट्रोल की कीमतें स्‍थिर रही है जबकि वहीं डीजल के दाम में 5 पैसे की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि काफी समय बाद पेट्रोल (petrol) की कीमतों में बदलाव किया गया है वहीं डीजल (diesel) के दाम लगातार बदलते आ रहे थे। हिमाचल प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 72.06 रुपये / लीटर है। हिमाचल प्रदेश में आज डीजल की कीमत 64.58 रुपये / लीटर है।
Image
जानिए कहां कब और कैसे होगा मतदान, हिमाचल की  लोकसभा की  चुनाव की तैयारियां शुरू प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि हिमाचल में कुल 7722 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए हैं, प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में ईवीएम से मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखें बीते रविवार को जारी कर दी गईं. इसके बाद सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयोग ने राजधानी शिमला में प्रेसवार्ता जारी करके चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के बारे में जानकारी दी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि हिमाचल में कुल 7722 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में ईवीएम से मतदान होगा. इनमें 367 संवेदनशील और 950 अति संवेदनशील मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. सुरक्षा होगी चाक चौबंद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्याम भगत नेगी ने इसकी पुष्टि की है की, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के 12500 जवानों की तैनाती होगी, जबकि 42 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल की बुलाई गई हैं. इनमें से आईटीबीपी की एक कंपनी हिमाचल प्रदेश को मिल चुकी है । इसके अलावा इंटर स्टेट बार्डर 99 ऐसे स्थापि...
Image
शिमला में आग से सात घर जल गए, कई परिवार प्रभावित SHIMLA:   शिमला के कोटि गांव में बुधवार तड़के करीब 2.45 बजे भीषण आग लगी थी। आग लगने से कई घरों में आग लग गई। आग की वजह से 16 परिवार प्रभावित हुए और कम से कम 7 घर पूरी तरह से तबाह हो गए । कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।  अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। online foreign currency exchange money exchange near me buy foreign currency online
Image
शिमला के पास हलोठू से गरिमा बनी मिस इंडिया हिमाचल नई दिल्ली  में आयोजित क्राऊनिंग सैरेमनी में उत्तर क्षेत्र के 7 राज्यों की विजेताओं में शिमला गांव हलोठू की रहने वाली गरिमा वर्मा को मिस इंडिया हिमाचल चुना गया। क्राऊनिंग सैरेमनी में मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश , मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली के विजेताओं की घोषणा की गई। अब उत्तरी क्षेत्र के 7 राज्यों की विजेता मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले के लिए जाएंगे। विभिन्न राज्यों की विजेता ग्रैंड फिनाले में अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी। हिमाचल प्रदेश से गरिमा वर्मा ग्रैंड फिनाले में जाएंगी। गरिमा के पिता सनाईक मस्त राम स्वास्थय विभाग में कार्यरत और उनकी माता चंद्रकांता लोकनिर्माण विभाग में कार्यरत है। गरिमा वर्मा ने सेंट बीड्स कॉलेज से बी. कॉम और एच.पी.यू. से एम.कॉम और पी.जी.डी.सी.ए. किया है। सभी फाइनलिस्ट को कोचिग देने की दिशा में एक गतिशील और समग्र दृष्टिकोण के अलावा प्रसिद्धि और पहचान के अलावा विजेता को एक करोड़ और उससे अधिक क...